CURATED BY – GANESH VAISHNAV | CITYCHIEFNEWS

(छत्तीसगढ़) नारायणपुर, जिले के ग्राम भुरवाल निवासी कावेराम, पिता हिरूराम, जो खेती किसानी करके अपने एवं परिवार का पालन पोषण कर जीवन यापन कर रहे थे। जब उनको उद्यानिकी विभाग की संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी मिली तब उन्होंने विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी ली और उद्यानिकी के क्षेत्र में कार्य करना शुरू किया। धीरे-धीरे उनकी मेहनत और विभागीय योजनाओं से मिले लाभ का नतीजा सामने आने लगा है। कावेराम ने 2 हेक्टेयर भूमि में उन्नत तकनीक से करेला और टमाटर खेती शुरू की है, जिससे उनकी पहले की आय की तुलना में अधिक आय मिलने लगी है। पहले  कावेराम सिर्फ़ धान की फसल लगाता था, जिसमें समय के साथ साथ उत्पादन में कमी होने लगी और लागत मे वृध्दि होने से आमदनी भी कम होती गई।  उद्यानिकी विभाग द्वारा कावेराम को उद्यानिकी फसल करेला एवं टमाटर की खेती करने का सुझाव दिया गया और अब वह 35 से 40 क्विंटल करेला एवं टमाटर का उत्पादन कर रहा है, जिससे उसकी आमदनी में बढोत्तरी हो रही है। कावेराम को इस खेती से 1 लाख 14 हजार से अधिक की आमदनी हुई है और उसके घर की आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो रहा है। अब वह अपने गाँव में एक उदाहरण माने जाने लगा है जिसे देखकर आसपास कृषक भी उद्यानिकी की खेती करना शुरू कर रहे है। उद्यानिकी विभाग द्वारा उसे  वर्ष 2023-24 में पैक हाउस निर्माण हेतु अनुदान राशि भी प्रदान की  गई है।