CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS

लालबर्रा, चल रे कावाड़िये,पोटियापाट धाम,बन जायेंगे सब बिगड़ें काम... बम-बम भोले,हर-हर भोले तथा हर-हर महादेव के साथ डीजे कि धुन पर कावाड़ियें पोटियापाट धाम के लिए पैदल रवाना हुए जिसमें ग्राम कि महिलाएं,पुरुष तथा बच्चें शामिल रहे हैं, ददिया ग्राम में 17अगस्त दिन शनिवार को शिव मंदिर में सभी लोग एकत्रित हुए तथा मंदिर में पूजा अर्चना कर कांवड़ रखकर पोटिया पाट के लिए पैदल प्रस्थान किया गया है। 
प्रेस से चर्चा करते हुए ग्राम सरपंच श्रीमती ऋषि पंची भलावी ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा बहुत दिनों से मांग कि जा रही थी कि ग्राम में सावन माह के पवित्र महिने में पिछले वर्ष कि तरह इस वर्ष भी ग्राम में कांवड़ यात्रा निकाला जाये,इसी तारतम्य में ग्राम के महिला पुरूष व बच्चे शिवमंदिर में आज एकत्रित हुए तथा भगवान शिव कि पूजा पश्चात ग्रामीण जन पैदल कांवड़ रखकर रवाना हुए व वैनगंगा पोटियापाट पहुंचे जहां पर शिव मंदिर में माथा टेककर पूजा कि गई तथा कांवड़ में जल भरकर  कांवड़ यात्रा लेकर ग्राम कि ओर रवाना हुए,ग्राम में पहुंचकर जलाभिषेक कर पुनः पूजा अर्चना किया गया तथा ग्राम कि खुशयाली हरियाली तथा मंगलमय कि कामना कि गई है। तथा यहां पर दुर दुर से मुंडन संस्कार के लिए आते हैं यहां पर प्रतिवर्ष 15 दिन का मेला लगता है काफी लोग यहां पर आते हैं लेकिन यहां पर आने जाने वालों के लिए जो सुविधाएं मिलना चाहिए व नहीं है मैं बालाघाट विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सम्राट अशोक सिंह सरस्वार जी व सांसद श्रीमती भारती पारधी जी इस विषय पर बात रखूंगी मेरा यही प्रयास रहेगा कि यहां आने जाने को अच्छी सुविधाएं मिलें।
वहीं इस दौरान प्रमुख रूप से मनीराम भोयर जनपद सदस्य प्रतिनिधि सहित अन्य सभी लोग उपस्थित रहे हैं।