CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS

कटनी, कटनी पुलिस द्वारा प्रभावी कांबिंग गस्त में सख्त कार्यवाही लगातार कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी पुलिस के पर्यवेक्षण में जिला कटनी में समस्त थानों में लगातार दो दिनों से रात्रि कांबिंग गश्त के दौरान कई कार्यवाही की गईं। इस कांबिंग गश्त में शामिल पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी की संख्या करीब 193 थी। कोतवाली थाना क्षेत्र में भी लगातार कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा अपने पूरे स्टाप के साथ कांबिंग गश्त कर रहे है। कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकानों के बाहर बैठ शराब का सेवन करने वालो को वाह से हटाया और दुकान संचालकों को समझाइश दी वही यह कहा यदि दोबारा इस तरह का दृश्य दिखाई देता है तो वह चलानी कार्यवाही करेंगे।

कटनी कोतवाली थाना प्रभारी ने अपने पुलिस स्टाप के साथ सुभाष चौक से होते हुए स्टेशन चौराहा और गर्ग चौराहे से लाकर शहर का भ्रमण किया इस दौरान सुंधिग्द होगा की तलाशी भी कराई। कोतवाली थाना प्रभारी ने आशीष शर्मा ने बताया की शहर में हो रहे अपराध की रोकथाम और अपराधियों की धार पकड़ के लिए कार्यवाही लगातार की जा रही है। वही शहर में गांजा स्मैक जैसे मादक पदार्थ की तस्करी करने वालो की भी तलाश की रही है। पुलिस के मुताबिक कार्यवाही में गिरफ्तारी वारंटी - 52 गिरफ्तार, स्थाई वारंटी - 29 गिरफ्तार, गुंडा चेकिंग – 66 चेक किए गए, जिला बदर चेकिंग ने 06 चेक किए गए, निगरानी बदमाश 44 तत्वों को चेक किया गया। जेल रिहाई वाले 09 लोग चेक किए गए। आबकारी अधिनियम अंतर्गत दर्ज प्रकरण में 35 प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों के वैधानिक कार्यवाही की गई। वहीं आर्म्स एक्ट – 02, जुआ एक्ट – 01, एमव्ही एक्ट – 04। प्रतिबंधात्मक कार्यवाही ( 151 सीआरपीसी )- 07 प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। कांबिंग गश्त जिले के समस्त थाना अंतर्गत पृथक पृथक चेकिंग पॉइंट पर सघनता एवं बारीकी से वाहन चेकिंग, शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से चेक किया गया, एवं दुर्घटना से बचाव हेतु एडवाइजरी का पालन करने व सावधानीपूर्वक वाहन ड्राइविंग करने की हिदायत दी गई। सभी ढाबा, होटल, एटीएम स्थल, बस स्टैंड भ्रमण करते हुए चेकिंग कर अनावश्यक घूमते एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही भी की गई।