कटनी, नगर निगम कटनी द्वारा ऐतिहासिक नवाचार का परिचय दिया ,आज नगर निगम क्षेत्र में घरों मंदिरों गुरुद्वारे सहित सभी धर्मिक स्थल के पूजा हवन सामग्री विसर्जन किये जाने वाले सामग्रियों को घर घर जाकर वाहन द्वारा वाहन में एक्त्र किया जाएगा।
जिसका आज विधिवत शुरुआवत हरी झंडी दिखाकर शुरु किया गया,रानीपुर सिद्धपीठ संकट मोचन धाम के पीठाधीश्वर पण्डित ऋषिकृष्गा शास्त्री महाराज ने दो वाहनों को हरी झंडी दिखा नगर निगम से रवाना किया।
नगर निगम ने शहर में इस तरह का वाहन शुरु कर पूजा पाठ मन्दिर से बचे अवशेष सामग्री का नष्टीकरण करने की शुरुआत किया गया जो अपने आप मे नवाचार है।
नगर निगम महापौर प्रीति संजीव सूरी नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक सहित नगर निगम के पार्षदों की उपस्थिति में शुरु हुआ।