CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS

कटनी, हमेशा विवादों में रहने वाली कटनी महिला थाना प्रभारी मधु पटेल को आज शाम पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने थाने से हटाकर पुलिस लाइन में पदस्थ कर दिया है। महिला थाना प्रभारी मधु पटेल की जगह उप निरीक्षक रश्मि सोनकर को महिला थाना प्रभारी का प्रभार सौंपा गया है। आपको बता दे की रश्मि सोनकर विशेष किशोर पुलिस इकाई में अब तक पदस्थ रही।
आपको बता दे की पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के द्वारा महिला थाना प्रभारी की लगातार शिकायत मिलने के कारण उनके ऊपर जांच भी शुरू कराई थी जिसके बाद करवाई देखने को मिली।