रेवाँचल में पत्थर मार कर लूट करने वाले 4 आरोपियों को कटनी जीआरपी पुलिस ने अरेस्ट किया
एक आरोपी अभी भी फरार, तलाश में जुटी जीआरपी पुलिस
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, कटनी जीआरपी थाना प्रभारी अरुणा बहाने ने बताया की रेल ईकाई जबलपुर के क्षेत्रातर्गत प्लेट फार्म व चलित ट्रेनो, आउटरों मे यात्रियों के साथ हो रही चोरी व लूट की घटनाओ की रोकथाम एव पतारसी हेतु विशेष अभियान के तहत स्टेशन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की खिरहनी फाटक ब्रिज के पास शिवा निषाद साथी अभिषेक उर्फ बागो निषाद के साथ ट्रेनो मे चोरी लूचपाट करने की फिराक मे खड़े हैं। मुखबीर सूचना पर हमराह स्टाफ के मौके पर पहुंच कर घेराबंद कर दोनो संदेहियों को पकड़ा कर पुलिस अभिरक्षा मे लेकर सघन पूछताछ की गई जिसने 05 मई को ट्रेन रेवान्चल एक्सप्रेस मे रात्री मे कटनी के आउटर में जब ट्रेन धीरे धीरे चल रही थी उसी समय तीनो शिवा निषाद, अभिषेक उर्फ बागो, एवं तरूण जाटर द्वारा उस ट्रेन के गेट मे यात्री खडा होकर मोबाइल चला रहा था कि उसे अभिषेक उर्फ बागो निषाद द्वारा पत्थर मारा और यात्री का मोबाइल गिर गया तब अभिषेक मोबाइल उठाकर अपने साथीयों के साथ भाग गया। अभिषेक लूटे गये सैमसंग कंपनी मोबाइल को सैरभ पटेल निवासी रीवा को 18 सौ रूपये में बेच दिया था। जिसे सौरभ पटेल ने अपने साथी नागेंद्र पटेल निवासी रीवा को हज़ार रूपये में बेच दिया था। यह मोबाइल नागेन्द्र पटेल के कब्जे से एक मोबाइल सैमसंग कंपनी का कीमती 14 हज़ार का जप्त किया गया। वही दूसरा मामला रेवान्चल एक्सप्रेस के रेलवे स्टेशन कटनी मुडवारा के आउटर पर जैसे ट्रेन धीमी हुई ट्रेन मे तरूण जाटव ट्रेन के गेट मे चढकर खीडकी से हाथ डाल कर खिडकी के किनारे बैठे एक यात्री से रिलमी कंपनी का मोबाइल छीन कर मोबाइल अभिषेक उर्फ बागो को पकड़ा दिया बागो ने मोबाइल शिवा को दे दिया जिसमे से सिम निकाल कर शिवा द्वारा फेक दिया गया मोबाइल को शिवा अपने पास रख लिया। शिवा निषाद के पास एक मोबाइल रियलमी कंपनी का कीमती 9 हज़ार रूपय का जप्त किया गया हैं। दोनो मामले मे आरोपी तरूण जाटव पिता विनोद जाटव निवासी राजीव गाँधी वार्ड सत्य नारायण मंदिर के पास खिरहनी फाटक कटनी फरार हैं जिसकी तलास राजी हैं। मामले में आरोपीयों के पास के कुल 23 हज़ार रूपये का मशरुका जप्त किया गया।मामले के 4 आरोपी आरोपी-तरूण जाटव निवासी राजीव गाँधी वार्ड सत्य नारायण मंदिर के पास खिरहनी फाटक कटनी अभिषेक उर्फ बागो निषाद निवासी खिरहनी फाटक कटनी शिवा निषाद पिता सुनील निषाद उम्र 19 साल निवासी खिरहनी फाटक कटनी सैरभ पटेल पिता रविशंकर पेल उम्र 24 साल निवासी ग्राम पोस्ट बदवार थाना गुढ जिला रीवा कटनी नागेन्द्र पटेल पिता राम निवास पटेल उम्र 22 साल निवासी ग्राम बदवार थाना गुढ जिला रीवा को अरेस्ट किया गया है।