CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS

कटनी, कटनी कलेक्टर द्वारा नलकूप खनन प्रतिबंध के आदेश जारी होने के बाद रविवार को बौरवैल्स एसोसिएशन के बैनर तारे झिंझरी में प्रदर्शन किया गया। संघ के सदस्यों का कहना है कि दो माह तक बोरिंग में प्रतिबंध रहने से भूखो को मारने की स्थिति आ जाएगी। वाहन मालिकों ने अपनी-अपनी मशीन राधास्वामी सत्संग भवन झिंझरी के सामने खड़ी कर दी है। प्रदर्शन कर रहे ठेकेदारों का कहना है कि अब शहरी क्षेत्र में नलकूप खनन का कोई कार्य नहीं किया जाएगा। अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि ग्रीष्म ऋतु में जल स्तर नीचे चला जाता है लेकिन बारिश आते ही ऊपर आ जाता है। ऐसी परिस्थितियों में नलकूप खनन को पूरी तरह से प्रतिबंधित करना उचित नहीं है। इस कार्य में अनेक मजदूर भी लगे होते हैं जिनकी रोजी-रोटी छीनी जा रही है। संघ के सदस्यों ने सोमवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है।