Madhya Pradesh
हज यात्रा पर पैदल जा रहे कर्नाटक निवासी पहुंचे शाजापुर
मुस्लिम समाज ने किया स्वागत
CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, हज की यात्रा पर पैदल निकले यात्री का शाजापुर पहुंचने पर स्वागत किया गया। कर्नाटक निवासी सैयद जिलानी 56 दिन पहले कर्नाटक से हज यात्रा के लिए पैदल रवाना हुए थे, जिनका सोमवार को शाजापुर में मुस्लिम समाज ने स्वागत किया। सैयद जिलानी ने बताया कि वह प्रतिदिन 25 से 40 किमी की पैदल यात्रा करते हैं और विभिन्न देशों से होते हुए वह सउदी अरब पहुंचकर मक्का-मदीना की जियारत कर हज के अरकान पूरे करेंगे।