Madhya Pradesh
बड़वानी के तलवाड़ा बुजुर्ग में निकाली गयी कलशयात्रा
प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की हुई शुरूआत
CURATED BY – RAVI SHIMLE | CITYCHIEFNEWS
बडवानी, बडवानी के अंजड में समीपस्थ ग्राम तलवाड़ा बुजुर्ग में शिव परिवार व हनुमानजी की मुर्ती प्राण प्रतिष्ठा उत्सव की शुरुआत कलशयात्रा निकाल कर की गई, ग्राम तलवाड़ा बुजुर्ग के टांडा महोल्ला क्षेत्र के सेवालाल मंदिर में 3 दिवसीय मुर्ती प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की आज से शुरुवात हो गई है जिसमें विभिन्न आयोजन किए जायेंगे वहीं पुर्णाहुति पर भंडारे का आयोजन भी किया जायेगा,आज आयोजन के प्रथम दिन ग्राम में कलशयात्रा निकाली गई वहीं मुर्तियों को पंचाग कर्म,मंडप प्रवेश व जलाधिवास व अन्य आयोजन पंडितों के मार्गदर्शन में करवाया जा रहा है।