CURATED BY –DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS

दमोह, विधानसभा निर्वाचन 17 नवम्बर 2023 हेतु मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत कलश यात्रा का आयोजन महिला एवं बाल विकास की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी स्वीप अर्पित वर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा मानस भवन अंबेडकर चौक से प्रारंभ होकर घंटाघर  होते हुए पुनः मानस भवन पहुंची जिसमें बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल रही।
इसी क्रम में सहायक नोडल अधिकारी प्राचार्य डॉ. के पी अहिरवार के मार्गदर्शन में नाटक मंडली द्वारा उत्साहवर्धक रूप से मतदाता जागरूकता का संदेश देते हुए ढोलक, बांसुरी, नगाड़े की ताल पर नाटक मंडली द्वारा प्रस्तुति देते हुए विशाल मतदाता जागरूकता कलश रैली निकाली गई।