अयोध्या, अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित दान गबन मामले में जांच लगातार आगे बढ़ रही है इस मामले में गिरफ्तार किए गए सभी आठ आरोपियों को एंटी करप्शन कोर्ट में वर्चुअल माध्यम से पेश किया गया जहां अदालत ने सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया इसके साथ ही यह स्पष्ट हो गया कि फिलहाल सभी आरोपी जेल में ही रहेंगे मामले की अगली सुनवाई 13 जुलाई को निर्धारित की गई है विशेष बात यह रही कि पुलिस ने अदालत से किसी भी आरोपी की कस्टडी रिमांड की मांग नहीं की जांच एजेंसियों का कहना है कि अब तक की पूछताछ और बरामद दस्तावेजों के आधार पर आगे की जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है जबकि डिजिटल साक्ष्यों और वित्तीय लेन-देन की भी पड़ताल जारी है जांच के दौरान पुलिस और एंटी करप्शन टीम ने आरोपियों से जुड़े विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की सूत्रों के अनुसार अयोध्या के अलावा अन्य जिलों में भी आरोपियों के आवास और कार्यालयों की तलाशी ली गई इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, बैंक खातों से जुड़े रिकॉर्ड, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और वित्तीय लेन-देन से संबंधित सामग्री जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है हालांकि पुलिस ने आधिकारिक रूप से सभी बरामदगी और प्रत्येक आरोपी के घर से मिली वस्तुओं का विस्तृत ब्यौरा सार्वजनिक नहीं किया है वहीँ जांच एजेंसियों का कहना है कि जब्त किए गए दस्तावेजों और डिजिटल डाटा के विश्लेषण के बाद ही पूरे नेटवर्क और धन के प्रवाह की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी जांच अधिकारियों के मुताबिक छापेमारी के दौरान प्राप्त दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड से कई नए सुराग मिले हैं बैंकिंग ट्रांजेक्शन दान राशि के उपयोग और खातों के संचालन से जुड़ी जानकारियों की गहन जांच की जा रही है यदि इन सुरागों की पुष्टि होती है तो मामले में अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है पुलिस का दावा है कि जांच पूरी तरह साक्ष्यों और वित्तीय रिकॉर्ड के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है ताकि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जा सके राम मंदिर देश की आस्था से जुड़ा अत्यंत संवेदनशील विषय है ऐसे में इस मामले ने राजनीतिक गलियारों में भी हलचल पैदा कर दी है विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को लेकर सरकार और संबंधित संस्थाओं पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं जबकि सत्तारूढ़ दल का कहना है कि कानून अपना काम कर रहा है और दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मामला आने वाले समय में उत्तर प्रदेश की राजनीति पर असर डाल सकता है क्योंकि वर्ष 2027 में राज्य मे विधानसभा चुनाव होने हैं और विपक्ष इसे सरकार की जवाबदेही के मुद्दे से जोड़कर जनता के बीच ले जाने का प्रयास कर सकता है समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने इस मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा है उन्होंने आरोप लगाया कि आस्था से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यदि जांच में बड़े खुलासे होते हैं तो विपक्ष विशेषकर समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को 2027 के विधानसभा चुनाव में एक प्रमुख राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल करने का प्रयास कर सकती है हालांकि यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि यह मुद्दा चुनावी समीकरणों को किस हद तक प्रभावित करेगा क्योंकि इसका प्रभाव जांच के अंतिम निष्कर्षों और जनता की प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगा।
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का कहना है कि सरकार ने इस मामले में किसी भी तरह का हस्तक्षेप नहीं किया है और जांच एजेंसियां स्वतंत्र रूप से अपना काम कर रही हैं भाजपा का तर्क है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होना ही सुशासन और पारदर्शिता का प्रमाण है इसलिए विपक्ष को इस मुद्दे पर राजनीति करने से बचना चाहिए सत्तापक्ष का यह भी कहना है कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है और किसी भी अनियमितता के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी चाहे उनका संबंध किसी भी संगठन या व्यक्ति से क्यों न हो अब पूरे मामले में सभी की नजर 13 जुलाई को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हुई है जब कि जांच एजेंसियां जब्त किए गए दस्तावेजों डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन की जांच में जुटी हैं यदि नए तथ्य सामने आते हैं तो मामले में और गिरफ्तारियां या नए खुलासे भी संभव हैं फिलहाल आठों आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल में रहेंगे और अदालत की अगली सुनवाई के बाद ही मामले की दिशा को लेकर कोई नया संकेत मिल सकेगे।