पन्ना के पत्रकार जिला प्रशासन से अपनी मूलभूत मांगों पर करेगे भूख हड़ताल
13 मार्च की सुबह 10 बजे से 14 मार्च की सुबह 10 बजे से सांकेतिक तौर पर चलेगी भूख हड़ताल
CURATED BY – RAM NARESH VISHWKARMA | CITYCHIEFNEWS
पन्ना, पन्ना जिले के पत्रकारों द्वारा उनकी विभिन्न मांगों की पूर्ति ना होने को लेकर अब बिगुल फूंक दिया है उन्होंने पूर्व में दिए ज्ञापन पर अभी तक संज्ञान न लेने अब गांधी वादी विचार धारा के तहत भूख हड़ताल पर बैठने का मन बना लिया है और इस बात को लेकर लगभग एक दर्जन से अधिक पत्रकार साथी प्रिंट एवम इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार एक जुट होकर विभिन्न मांगों को अनुशंसा करने को लेकर और उन्हें पूरा करने के उद्देश्य से 13 मार्च दिन बुधवार सुबह 10:00 बजे भूख हड़ताल में बैठने जिला प्रशासन को ज्ञापन पत्र सोपा है। अगर आज की इस दौर की बात करें तो आप पत्रकारों को अपने हक के लिए गांधीवादी विचारधारा को लेकर लड़ाई लड़नी पड़ रही है जबकि पत्रकार देश का चौथा स्तंभ माना जाता है और जनता की कमजोर आवाज
को अपनी कलम के माध्यम से उस आवाज को सरकार और प्रशासन तक पहुंचने का काम करता है अगर बात करे आज के दौर की पत्रिकारिता की तो
वर्तमान समय में इस आवाज और लेखनी को अनदेखा कर अधिकारियो द्वारा कमजोर किया
जा रहा है जिसको लेकर पत्रकार एकता मंच के द्वारा पूर्व में भी सत्ता पक्ष के क्षेत्रीय विधायकों व सांसद खजुराहो और जिला प्रशासन को एक ज्ञापन पत्र इस संबंध में प्रस्तुत किया जा चुका है साथ ही प्रेषित ज्ञापन प्रत्यक्ष एवं सोशल मीडिया के माध्यम से सभी के पास पहुँचाया भी गया लेकिन जिस पर आज तक जिला प्रशासन पन्ना और ना ही वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के द्वारा अभी तक इस संबंध में कोई संज्ञान नही लिया गया अब जिले के पत्रकार अपने सामुहिक रूप से अपने कई साथियो के साथ नवीन पन्ना कलेक्ट्रट के पास नगर सेना ग्राउंड के पास बने प्रतीक्षालय पर दिनांक 13-3-24 की सुबह 10 बजे से दिनांक 14-3-24 की सुबह 10 बजे तक सांकेतिक तौर पर भूख हड़ताल पर बैठेंगे यह हमारे देश चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार साथियों की विडंबना है कि उन्हें अपने हक के लिए गांधीवादी विचारधारा के तहत आज प्रशासन के सामने मजबूर होना पड़ रहा है इसके बाद भी अगर मांगो पर फिर विचार नही किया गया तो अनुविभागी अधिकारी के नाम सौंप गए ज्ञापन पत्र में उल्लेख है की अगली राणनीति तय करके प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के भोपाल स्थित निवास के सामने भूख हड़ताल पर भी बैठेंगे।