CURATED BY – RAM NARESH VISHWAKARMA | CITYCHIEFNEWS

पन्ना  | अमानगंज, अमानगंज तहसील क्षेत्र में लंबे समय से सोशल मीडिया में सक्रिय पत्रकारता कर रहे रविंद्र शर्मा की माताजी श्रीमती राम बाई शर्मा पति राजेंद्र शर्मा उम्र तकरीबन 58 वर्ष निवासी झगरा का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया ज्ञात हो कि बीती रात आपको बीपी बढ़ा और आपकी शारीरिक और मानसिक हालत बिगड़ी जिस पर उन्हें तत्काल इलाज हेतु जिला चिकित्सालय पन्ना की ओर ले कर निकले जहाँ ग्राम अकोला के पास आपने अंतिम सांस ली और अपना दम तोड़ दिया। ज्ञात हो कि आप हृदय रोग से ग्रसित थी और बीते दो वर्षों से श्वसन नलिका ऑक्सीजन के सहारे जीवित थी इस रोग को लेकर आपका निरंतर इलाज चारों ओर चल रहा था। निधन के तत्काल बाद आपको ग्रह ग्राम लाया गया चारों और रिश्तेदारों को सूचना उपरांत आज हिंदू रीति रिवाज के अनुसार आपका अंतिम संस्कार ग्रह ग्राम में किया गया। जहां आपको मुखाग्नि आपके पति राजेंद्र शर्मा जी द्वारा दी गई आपके अंतिम संस्कार में सभी नाते रिश्तेदार, स्थानीय, क्षेत्रीय मीडिया से जुड़े प्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे और समूचे गांव में भारी शोक का माहौल इस घटना के बाद देखा गया।