भारतीय सेना और फ्रांसीसी सेनाओं के संयुक्त युद्धाभ्यास
Exercise SHAKTI की सामने आई तस्वीरें
भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास शक्ति-2025 ला कैवेलरी में चल रहा है। युद्धाभ्यास 18 जून से चल रहा है और यह एक जुलाई तक चलेगा। दक्षिणी फ्रांस के कैंप लारजैक, ला कैवेलरी में आयोजित युद्धाभ्यास में भारतीय सेना की जम्मू-कश्मीर राइफल्स बटालियन के 90 कर्मियों के साथ-साथ फ्रांसीसी सेना की डेमी-ब्रिगेड डी लेजियन एट्रैंगेरे के जवान हिस्सा ले रहे हैं।
सेनाओं ने इन चीजों का किया अभ्यास
संयुक्त युद्धाभ्यास में दुर्गम इलाके में युद्ध प्रशिक्षण, लड़ाकू विमानों को मार गिराना, संयुक्त गश्त और सैन्य प्रविष्टि तकनीक शामिल हैं। इसके साथ ही भारत और फ्रांस की सैन्य विशेषज्ञ टुकड़ियां इलेक्ट्रॉनिक युद्ध (ईडब्ल्यू) और काउंटर-अनमैन्ड एरियल सिस्टम (सी-यूएएस), सिग्नल इंटरसेप्शन, जैमिंग, स्पेक्ट्रम कंट्रोल और ड्रोन-न्यूट्रलाइज़ेशन का अभ्यास कर रही हैं।
युद्धाभ्यास में महिला जवान भी शामिल
सैन्य अभ्यास में महिला जवानों ने भी शिरकत किया। मेजर नवनीत संधू ने कहा कि हमने फ्रांसीसी सैनिकों के साथ सिग्नल इंटरसेप्शन, जैमिंग, स्पेक्ट्रम कंट्रोल को लेकर काम किया। साथ ही रीयल टाइम कम्युनिकेशन को भी ऑपरेशन में शामिल किया।
संयुक्त युद्धाभ्यास में आधुनिक युद्धकला का प्रदर्शन
सेना की तरफ से बताया गया है कि संयुक्त युद्धाभ्यास में आधुनिक युद्धकला का प्रदर्शन किया गया है। युद्धाभ्यास का मुख्य आकर्षण 96 घंटे का सैन्य अभ्यास रहा। जिसमें विपरीत परिस्थितियों में कमांड स्तरों पर निर्णय लेने की क्षमता, मिशन को सफलतापूर्वक पूरा करना, युद्ध जैसी स्थिति में सैन्य टुकड़ियों की कार्रवाई में गुणवत्तापूर्वक निखार लाना शामिल है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड