CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, सहारनपुर जनपद के किशनपुरा निवासी सांई ज्वैलर्स के स्वामी 32 वर्षीय सौरभ बब्बर का शव हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में मिला है। हांलाकि उसकी पत्नी का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। साथ ही एक सुसाइड नोट भी सामने आया है, जिसमें मृतक ने अपने आपको कर्ज की दल- दल में डूबा हुआ बताते हुए सुसाइड करने की बात कही है। जानकारी के अनुसार सौरभ बब्बर अपनी पत्नी के साथ पिछले कुछ दिनों से लापता थे। हरिद्वार जिले की रानीपुर कोतवाली के मुताबिक आज उनका शव नहर से मिला है। बताया गया कि पत्नी भी उनके साथ थी लेकिन वह अब भी लापता है। सुसाइड नोट पर दस अगस्त की तारीख लिखी होने के साथ ही फोन कैमरा भी दस अगस्त 2024 टाइम एक बजकर 23 मिनट दिखा रहा है। सुसाइड नोट में लिखा गया है कि हमारे लेनदारों को हमने अंधाधुंध ब्याज दिया है, अब हम और नहीं दे पा रहे। हमारे दोनों बच्चे नानी के पास रहेंगे, हम उनके हवाले करके जा रहे हैं। हमें और किसी पर भरोसा नहीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सौरभ बब्बर ने कई लोगों से कर्ज ले रखा था और उसका कर्ज़ और ब्याज चुकाते-चुकाते वह परेशान हो गए थे। परेशान सौरभ ने अपनी पत्नी के साथ बहादराबाद नहर में कूद गए, सौरभ का शव तो बरामद हो गया है जबकि उनकी पत्नी की तलाश जारी है। आत्महत्या से पहले सौरभ ने सुसाइड नोट भी लिखा है जो बरामद कर लिया गया है।