20 साल बाद फिर आमने-सामने होंगे जयंत मलैया और अजय टंडन
भाजपा ने दमोह से पूर्व वित्तमंत्री जयंत मलैया को बनाया प्रत्याशी
CURATED BY – KAILASH DUBEY | CITYCHIEFNEWS
दमोह, लंबे इंतजार के बाद भाजपा ने अपने 92 प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी कर दी जिसमें दमोह विधानसभा से पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके साथ ही हटा से वर्तमान विधायक पीएल तंतवाय की टिकट काटकर पूर्व विधायक उमा देवी खटीक को टिकट दी गई है। वहीं जबेरा विधानसभा में वर्तमान विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी पर भाजपा ने एक बार फिर भरोसा जताया है। बात दमोह विधानसभा की करें तो यहां पर 20 साल के बाद एक बार फिर जयंत मलैया और अजय टंडन आमने-सामने होंगे। 2003 में इन दोनों प्रत्याशियों के बीच चुनाव हुआ था जिसमें जयंत मलैया ने 12000 से अधिक मतों के अंतर से अजय टंडन को हराया था। शनिवार सुबह से ही पूरे जिले में इस बात की चर्चा चल रही थी कि आखिरकार भाजपा ने अपनी दूसरी सूची अभी तक जारी क्यों नहीं की क्योंकि सभी की नजरे दमोह विधानसभा पर ही टिकी हुई है। दमोह विधानसभा इस समय पूरे मध्यप्रदेश में इसलिए अभी हाई प्रोफाइल है क्योंकि कांग्रेस के पूर्व विधायक राहुल सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ली थी और 2021 में यहां उपचुनाव चुनाव हुआ था। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन ने राहुल सिंह को 17000 वोटों से हराया था। हालांकि भाजपा सरकार ने राहुल सिंह को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया था और 2023 के आम चुनाव में वह फिर से दावेदारी कर रहे थे, लेकिन भाजपा ने सात बार के विधायक और पूर्व वित्त मंत्री जयंत कुमार मलैया पर ही अपना भरोसा जताया है। टिकट की घोषणा होने के बाद कार्यकर्ताओं में काफी जोस देखा गया और आतिशबाजी चला कर उन्होंने अपनी खुशी का इजहार किया।
तीसरी बार अजय टंडन और जयंत मलैया होंगे आमने-सामने
बतादें दमोह के वर्तमान कांग्रेस विधायक अजय टंडन को चौथी बार कांग्रेस पार्टी ने टिकट दी है। इसके पहले वह दो बार जयंत मलैया से चुनाव हार चुके हैं। 1998 में अजय टंडन 5000 वोटो से जयंत मलैया से चुनाव हारे थे वहीं 2003 में करीब 12000 वोटो से जयंत मलैया ने अजय टंडन को हराया था। 20 साल के बाद यह दोनों प्रत्याशी तीसरी बार आमने-सामने हो रहे हैं।
वर्तमान विधायक का कांटा टिकट
हटा विधानसभा से वर्तमान विधायक पीएल तंतवाय का टिकट बीजेपी ने काट दिया है और यहां से दो बार की विधायक रही उमा देवी खटीक पर पार्टी ने भरोसा जताया है सर्वे में उनका नाम काफी ऊपर चल रहा था और अंतत: उन्हें ही प्रत्याशी बनाया गया। वहीं जबेरा विधानसभा में वर्तमान विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी को पुन: प्रत्याशी बनाया गया है। यहां से भाजपा नेता राघवेंद्र सिंह टिकट की दावेदारी कर रहे थे और कुछ दिन पहले ही वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं, लेकिन पार्टी ने धर्मेंद्र सिंह लोधी को ही अपना प्रत्याशी बनाया है। इस प्रकार से दमोह जिले की चारों विधानसभाओं पर दोनों ही प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशी घोषित हो गए हैं और 21 तारीख से नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड