CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS

शिवहर, 3 मार्च को पटना में महागठबंधन की रैली में शिवहर जिले से राजद  सहित आईएनडीआईए गठबंधन के हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस बाबत राष्ट्रीय जनता दल के पार्टी कार्यालय में रैली के प्रभारी मोतिहारी जिला के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई।
उक्त बैठक में बेलसंड विधायक संजय कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सैयद फैसल अली के प्रतिनिधि सलमान अली, सह प्रभारी भोला साह तुरहा सहित अन्य मौजूद रहे।

विधायक संजय कुमार गुप्ता एवं राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सैयद फैसल अली के भतीजा व प्रतिनिधि सलमान अली ने बताया है कि इस बाबत शिवहर लोकसभा क्षेत्र के शिवहर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा जनसंपर्क अभियान किया जा रहा है।

उन्होंने बताया है कि लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता पर हो रहे हमले के खिलाफ तथा देश की सत्ता से फासीवादी तानाशाही मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के संकल्प साथ पटना की जन विश्वास रैली को सफल बनाने का आह्वान युवाओं से किया है।

बैठक में पूर्व राजद जिला अध्यक्ष मोहम्मद इश्तियाक अहमद खान, वरीय राजद नेता प्रेम शंकर पटेल, छात्र राजद प्रभारी अभिषेक यादव ,सचिन यादव ,बबलू खान ,नगर अध्यक्ष अशरफ अली, डॉक्टर नौशाद आलम, नूर आलम खान,विश्वनाथ प्रसाद मधुकर ,रामचंद्र प्रसाद गुप्ता सहित अन्य मौजूद है।