CURATED BY – SHREE NIWAS MISHRA | CITYCHIEFNEWS

खरगोन, भीकनगांव मध्यप्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देष पर 1 अप्रेल 2023 से ही मध्यप्रदेश के अहाते बन्द कर दी गई  लेकिन भीकनगांव शहर में स्थित शराब दुकान पर ठेकेदार द्वारा खुल कर आबकारी  व पुलिस प्रशासन के नियम की धज्जियां उड़ा रहे है प्रदेश में शराब दुकान के पास चलने वाले आहाते बंद हो गए, लेकिन पीने वालों की भीड़ कम नहीं हुई। सुबह हो दोहर या शाम शराब की दुकान के आसपास खुले में ही जाम छलकने लगते हैं।  शराब की दुकान के बाहर शाम ढलते ही भीड़ जमा हो जाती है। देशी-विदेशी शराब के शाैकीन दुकान के आसपास ही ठेलों से पीने की सामग्री लेकर खड़े नजर आते हैं.

स्थानीय आबकारी और पुलिस की नजर नहीं  या मिलीभगत

ऐसा नहीं है कि खुले में दुकान के सामने छलक रहे जाम  पर आबकारी और पुलिस की नजर नहीं है। शराब दुकानों के सामने से पुलिस और आबकारी अधिकारी भी गुजरते है, लेकिन कभी भी उन तक नजर नहीं पड़ी अब देखना यह होगा कि  भीकनगांव का स्थानीय पुलिस प्रशासन व स्थानीय अबाकारी विभाग दुकान संचालक  ठेकेदार  पर क्या कार्यवाही करते है क्योंकि नियम अनुसार शराब दुकान  में सिर्फ शराब बेची जा सकती है भीकनगांव शराब दुकान पर हकीकत कुछ और रही बया कर रही है 
यह है नियम 100 मीटर तक नहीं होगी कोई दुकान
 अबाकारी नियम के तहत शैक्षणिक संस्थान, स्कूल, कॉलेज एवं धार्मिक पूजा स्थलों जैसे मंदिर, मस्जिद आदि के आस-पास 100 मीटर की दूरी तक शराब की कोई  दुकान नहीं होनी चाहिए  पहले ये सीमा 50 मीटर थी जिसे बढ़ाकर 100 मीटर कर दिया गया था बाउजूद इसके भीकनगांव झिरन्या पिपलिया पंचायत में संचालित शराब दुकान के सामने ओर पीछे धार्मिक स्थल दोनो मन्दिर है जिस पर आज तक कोई कार्यवाही नही हुई आखरी क्यू।

यह भी नियम ताक पर, बेखोफ ग्रामीणों इलाको में सप्लाई होती है शराब

भीकनगांव नगर के स्थानीय शराब दुकान से तहसील के अन्य ग्रामो में ठेकेदार के वर्करों द्वारा दो पहिया वाहनों से अवैध शराब सप्लाई की जाती है वही शराब ले जाते वक्त गली मोहल्ले व हाइवे से तेज गति से बाइक चलाने नजर आते है दुर्घटना न्योता देती है  नियम के हिसाब से दुकान से सिर्फ शराब बेची जा सकती है लेकिन भीकनगांव नगर में स्थानीय प्रशासन की साठगांठ से सब कुछ मुमकिन है अब यह कहना भी गलत नही होगा कि स्थानीय  शराब ठेकेदार व वर्करों के मन में अब पुलिस व प्रशासन कोई डर नही है।

भगोरिया पर्व  दुकान पे बेठ कर पिलाई जा रही शराब

भीकनगांव के ग्राम अंजनगाव में सोमवार भगोरिया पर्व पर ठेकेदार संचालक द्वारा शराब दुकान पर बैठ ही शराब पिलाई जा रही जो नियम के परे है लेकिन आबकारी पुलिस का कोई ध्यान नही वही कल मंगलवार को भीकनगांव भगोरिया पर क्या होगा यह तो राम ही जाने।
कॉल पर चर्चा के दौरान सचीन भास्करे आबकारी अधिकारी भीकनगांव कहते है :  जानकारी में नही है में अभी बाहर हु झिरन्या तरह आ कर देखता हूं।