चंदपुरी राम मंदिर में हुआ जलाभिषेक
पंच कुंडीय महायज्ञ व देवी जागरण आज
CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWSलालबर्रा, जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम चंदपुरी निवासी धर्मप्रेमी व बजरंग दल जिला मिलन प्रमुख राजू बेलवंशी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि लालबर्रा प्रखंड से चंदपुरी व अन्य ग्रामो से 107 धर्मप्रेमियों द्वारा बाबा बुढ़ा अमरनाथ चट्टानी दर्शन जम्मू कश्मीर लद्दाख से लौटे सभी धर्मप्रेमियों द्वारा आज 25 अगस्त 2024 रविवार को राम दरबार (राम मंदिर) चंदपुरी में सुबह 8:00 बजे जलाभिषेक वस्त्र धारण एवं 12:00 बजे से 3 बजे तक पंच कुंडीय महायज्ञ एवं 4:00 बजे से विशाल भंडारा महाप्रसादी एवं रात्रि 8:30 बजे से देवी जागरण ग्रुप बालाघाट द्वारा झांकियों के साथ शानदार प्रस्तुति का आयोजन रखा गया है। उक्त धार्मिक कार्यक्रम में चंदपुरी के ग्राम वासियों ने धर्मप्रेमी क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने एवं धर्म लाभ अर्जित करने अपेक्षित किया है।