CURATED BY – SHREE NIWAS MISHRA | CITYCHIEFNEWS

मैहर, आज वार्ड नम्बर 04 पटेहरा में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जिला प्रशासन मैहर नगर पालिका परिषद के अगुवाई में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद स्वेक्षिक संगठनों की सहभागिता से खेर माई मंदिर के पास कुआ व तालाब की साफ सफाई की गई, एवं वार्ड वासियों सहित नपा सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी एवम नपा सीएमओ लालजी ताम्रकार की मौजूदगी में स्वच्छता की शपथ दिलाई गई इस दौरान तालाब व कुआ के साथ खेर माई मन्दिर के आसपास कैसे विकशित किया जाए इस पर भी विस्तार से चर्चा हुई साथ ही तालाब के किनारे पीछे मुक्तिधाम के साथ तालाब के सड़क किनारे पक्की दुकान करीब 1 दर्जन व साथ मे खेर माई मन्दिर के आसपास की शासकीय भूमि पर लाइटिंग व पार्क पर विचार विमर्श किया गया जिसमें संतोष सोनी द्वारा कहा गया कि जल्द ही इस पर बैठक कर फाइल आगे बढ़ाई जाएगी और पटेहरा तालाब व मुक्ति धाम , कुआ , खेरमाई मन्दिर की कायाकल्प किया जायेगा। इस साफ सफाई के दौरान वार्ड पार्षद केशव कुशवाहा सहित नगर पालिका परिषद के कर्मचारी दयाराम शुक्ला, रोहड़ी तिवारी, छोटू सिंह सफाई प्रभारी, सहित पत्रकार गोवर्धन गुप्ता व अभियान के जिम्मेदार समस्त नपा कर्मचारी एवं मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के डॉ राजेश तिवारी जिला समन्वयक की मार्गदर्शन ब्लॉक समन्वयक जगन सिंह, जीके नेतृत्व में नवाकुर स्वेक्षिक  संगठनों के प्रतिनिधि मनोज शुक्ला,  अनिकेत पाल, दीप्ति सिंह, राजकुमार विश्वकर्मा के कांधी कोरी प्रदीप पटेल नगर पालिका के ब्रांड एंबेसडर छोटू मैनी अमरेंद्र मिश्रा सुखेंद्र सिंह साथ-साथ  नगर के पटेहरा मोहल्ला के सभी समाजसेवी उपस्थित रहकर अपना श्रमदान में भाग लिया।