जबलपुर के कुख्यात बदमाश बल्लू उर्फ फिरोज खान को कटनी पुलिस ने किया गिरफ्तार
स्मैक और दो जिंदा कारतूस
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, कटनी जिले के एन के जे थाना क्षेत्र स्थित एक ढाबे में कमर में देशी पिस्टल रख खाना खा रहे एक बदमाश को पुलिस ने अरेस्ट किया है जिसके पास से 8 ग्राम लगभग स्मैक के साथ दो जिंदा कारतूस जब्त की गई है। अरेस्ट हुआ यह आरोपी जबलपुर का कुख्यात बदमाश है।
कटनी जिले के एसपी अभिजीत रंजन ने बताया की कई दिनो से बल्लू उर्फ फिरोज खान की तलाश कटनी पुलिस को थी और कल रात्रि मुखबिरों से सूचना मिली की एक युवक एन के जे थाना क्षेत्र एक ढाबे में कमर पर एक देशी पिस्टल रखे खाना खा रहा है, जिस सूचना पर पुलिस ने तुरंत ही इस कुख्यात आरोपी को धर दबोचा और उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 8 ग्राम करीब स्मैक के साथ दो जिंदा कारतूस भी जब्त हुए है। कटनी एसपी अभिजीत रंजन ने यह भी बताया की रंगनाथ थाना क्षेत्र में हुए बम बाजी में भी यह आरोपी शामिल था और पूर्व में अरेस्ट हो चुके रंगदारी मांगने वाले आरोपियों से इसका संबंध था। साथ ही इस कुख्यात आरोपी के खिलाफ कटनी सहित जबलपुर में दो गंभीर मामले दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया है।