आप आ गए तो बड़ा अच्छा लगा
नीतीश कुमार ने हाथ जोड़कर पीएम मोदी का जताया आभार
नालंदा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आज मुझे यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि नालंदा यूनिवर्सिटी पूरी तरह से कार्यरत हो गया है. पहले से बन रहा था और आज कितना अच्छा और सुंदर बन गया है. वर्तमान में यहां 17 देशों के 400 छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं. इस दौरान नीतीश ने नरेंद्र मोदी को धन्यवाद भी दिया.नीतीश कुमार ने कहा कि यूनिवर्सिटी के लिए सभी बिल्डिंग एवं कैंपस काफी बढ़ा और बहुत सुंदर भी बना है. वहीं नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस का उद्घाटन करने पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "मुझे तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण करने के बाद पहले 10 दिनों में ही नालंदा आने का अवसर मिला है. यह मेरा सौभाग्य तो है ही, मैं इसे भारत की विकास यात्रा के एक शुभ संकेत के रूप में देखता हूं.नीतीश कुमार ने कहा कि राजगीर मगध साम्राज्य की पहली राजधानी थी. पहले इसे राजगृह के नाम से जाना जाता है. पटना पाटलिपुत्र में इसे शिफ्ट कर दिया गया. राजगीर में पांच धर्मों का संगम स्थल है. यहां हमने सब अच्छा बना दिया है. लोग जाकर देख सकते हैं.