हम सब कि जिम्मेदारी है कि, हमें समाज को अपराध से मुक्त करना है --हेमंत नायक
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण के पदाधिकारियों को थाना प्रभारी ने दिये न्युक्ति पत्र
CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS
लालबर्रा, राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो बालाघाट के लालबर्रा तहसील में दिनांक 10.10.2024 दिन गुरुवार को थाना परिसर लालबर्रा में ब्यूरो के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रेम नारायण आर्य जी के मार्गदर्शन व ज़िला अध्यक्ष चयंक चैतगुरू, जिला उपाध्यक्ष आयुष फबवानी, एवं लालबर्रा ब्लॉक अध्यक्ष नितिन भारद्वाज, उपाध्यक्ष सपन खोबरागड़े, उपा.जितेंद्र भौरे, सचिव स्वाति ब्रम्हें, वारासिवनी उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव, मीडिया ऑफिसर चंद्रकांत चंद्रावार, बिहारीलाल जी पटले, बसंत मसखरे, अंकित एयपुड़े, राजेश ब्रम्हें एवं ब्यूरो के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे जिसमे जिला अध्यक्ष चयंक चैतगुरू एवं उनकी समस्त टीम द्वारा थाना प्रभारी श्री हेमंत नायक जी का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया साथ ही उपस्थित,थाना उप निरीक्षक शशांक राणा,उप निरीक्षक वैशाली उइके एवं थाना समस्त पदाधिकारी का स्वागत संस्था के पदाधिकारीयों द्वारा क्रमबद्ध रूप से किया गया।
वहीं कार्यक्रम दौरान थाना प्रभारी श्री हेमंत नायक द्वारा पुलिस प्रशासन से जुड़ी कानून व्यवस्था एवं मानव अधिकार से जुड़े अधिकार,महिलाओ से जुड़े अपराध,साइबर क्राइम चोरी डकैती,घरेलू हिंसा एवं अपराधित श्रेणियां में आने वाले सभी प्रकार के अपराध पर चर्चा करी गई साथ ही मानव अधिकार अपराध नियंत्रण ब्यूरो से सभी पदाधिकारी की थाना प्रभारी श्री हेमहत नायक द्वारा(NHRCCB ) से जारी नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया एवं श्री नायक द्वारा ब्यूरो के समस्त पदाधिकारी को बेहतर कार्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की गई व अपनी बातें रखते हुए उन्होंने कहा कि बहुत सारी चीज़ें ऐसी होती है समाज में हम जिनके बारे में हम बात नहीं कर पाते हैं और बच्चे भी बात नहीं कर पाते हमारी ड्यूटी है अगर आप इस तरह के संगठन से जुड़े हैं तो वास्तव में आपकी नीयत समाज के लिए सही काम करने के लिए है तो कोशिश हमें यह करनी है कि जो मानव अधिकार शब्द लिखा हुआ है मानव अधिकार के बारे में हम चिंतित हो और उसके बारे में बात करें अगर हमें लगता है कि वास्तव में किसी के अधिकारों का हनन हो रहा है और शिक्षा का अधिकार सभी को है और कोई बच्चा है या फिर बच्ची स्कूल नहीं जा पा रही है हम अपने तरफ से जो कर सकते हैं हमारे आर्गेनाइजेशन के तरफ से कर सकते हैं वह आपको करना चाहिए और हम उम्मीद भी करते हैं कि आप लोग यह सब करेंगे दूसरी बात अपराध नियंत्रण लिखा हुआ है हम सब की ड्यूटी है हम सब की जिम्मेदारी है कि हमें समाज को अपराध से मुक्त करना है अब इसके दो तरीके होते हैं एक तो यह होता है कि हम लोगों को समझा सकते हैं दूसरा यह हो सकता है हम दो सौ लोगों को रोड़ पर खड़े हो सकते हैं मुझे लगता है कि पहले समाज को समझाने का प्रयास करें जब समाज नहीं समझेगा नहीं मानेंगे बहुत सारी एजेंसी है जब लोग नहीं मानेंगे हम उनको कन्वेंस करने के लिए हर तरफ से काम करते रहेंगे सहित अन्य और भी बातें थाना प्रभारी द्वारा कही गई है जिसका सभी लोगों ने समर्थन किया है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड