उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा रूट पर आने वाली दुकानों में दुकानदारों को अपना नाम और डिटेल लिखने के आदेश दिए हैं। ऐसा ही आदेश मध्यप्रदेश में उज्जैन नगर निगम एक साल पहले ही दे चुका है, लेकिन एक साल बाद भी इस पर नगर निगम के अधिकारियों ने अमल नहीं किया।

आनंद निगम, उज्जैन

उज्जैन में एक ही साइज के साइन बोर्ड लगाने का प्रस्ताव भी लाया गया था, जिस पर अमल नहीं किया गया।
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा रूट पर आने वाली दुकानों में दुकानदारों को अपना नाम और डिटेल लिखने के आदेश दिए हैं। ऐसा ही आदेश मध्यप्रदेश में उज्जैन नगर निगम एक साल पहले ही दे चुका है, लेकिन एक साल बाद भी इस पर नगर निगम के अधिकारियों ने अमल नहीं किया।

इस बार सावन के महीने में आदेश पर सख्ती से अमल करवाएंगे। दूसरी तरफ यूपी और उत्तराखंड में आदेश जारी होने के बाद महाकाल मंदिर के पुजारी, अखिल भारतीय पुजारी संघ के अध्यक्ष सहित आव्हान अखाड़े के महामंडलेश्वर ने ये मांग फिर से उठाई है।

उज्जैन मेयर - मुकेश टटवाल

पिछले साल 9 अगस्त को नगर निगम की राजस्व समिति की बैठक में समिति अध्यक्ष रजत मेहता की ओर से ये प्रस्ताव रखा गया था। इसमें कहा गया था कि दुकानदार स्पष्ट शब्दों में दुकान के सामने अपना नाम और मोबाइल नंबर लिखें। ऐसा न करने वालों के खिलाफ एफआईआर का भी प्रावधान किया गया था।
एक साल में भी इस पर अमल क्यों नहीं हुआ? इसे लेकर नगर निगम कमिश्नर आशीष पाठक का कहना है कि इसका नोटिफिकेशन कर दिया है। जल्द ही क्रियान्वयन शुरू किया जाएगा।