CURATED BY – GUARAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

नकुड़ | सहारनपुर, केएलजीएम इंटर कालेज के मैदान पर आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। जाने-माने योग गुरु एवं आर्ट ऑफ लिविंग के योगाचार्य आशीष शर्मा एवं विपिन गुप्ता ने उपस्थित जनसमुदाय को योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम में विधायक मुकेश चौधरी, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, पूर्व विधायक महिपाल सिंह माजरा, उप जिलाधिकारी संगीता राघव, तहसीलदार  जसमेंद्र सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, नगर पालिका अधिशासी अभियंता सुनील कुमार सरोज,विद्यालय की प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा, विजेंद्र शर्मा, सहित नगर के गणमान्य व्यक्तियों, पत्रकार बंधुओं , विद्यालय के स्टाफ और छात्र छात्राओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में रामपुर मनिहारान के मोक्षायतन योग संस्थान से आए छात्र-छात्राओं एवं के एल जी एम इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने अलग से योगाभ्यास की प्रस्तुति द्वारा सभी को अचंभित कर दिया। कार्यक्रम 
को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, उप जिलाधिकारी संगीता राघव ने सभी से योग को अपने जीवन में उतारने का आवाहन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कैप्टन गौरव मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के बाद गत सात दिनों में योग सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।