CURATED BY – SHARUKH MIRZA | CITYCHIEFNEWS

मंदसौर, 8 मार्च 2025 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जन शिक्षण संस्थान सी सेक्टर अलकापुरी रतलाम द्वारा श्रीमती दिव्या चंदन शर्मा जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा के मुख्य आतित्थ में महिला सम्मान गतिविधि एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें संस्थान की पूर्व निदेशिका श्रीमती कल्पना पुरोहित, अधिवक्ता सुश्री हेमलता निरंजनी, नगर निगम रतलाम से ललिता बर्डे तथा संस्थान के प्रभारी निदेशक श्री रघुवीर सिंह सिसोदिया, कार्यक्रम सहायक अर्जुन सिंह सोनगरा, कीर्ति आजाद सोनगरा, श्रीमती भारती मौर्य , एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।  कार्यक्रम माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्वलित से किया गया ,अनुदेशिकाओ द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की , श्रीमती दिव्या जी शर्मा ने अपनी ओजस्वी आवाज से भारतीय सभ्यता संस्कार को वर्तमान समय में अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।पूर्व निदेशिका श्रीमती कल्पना पुरोहित ने श्रमिक विद्यापीठ से जन शिक्षण संस्थान तक के  कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की, अधिवक्ता सुश्री हेमलता निरंजनी ने महिला कानून एवं उपयोग सम्बन्धित जानकारी दी, नगर निगम रतलाम से पधारी ललिता जी बर्वे ने राज्य शासन नारी कल्याण की लाभकारी योजनाओ के जानकारी प्रदान की , कार्यक्रम के अंत मे संस्थान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जन शिक्षण जावरा अनुदेशिका श्रीमती इशरत जहां, श्रीमती अनुराधा गर्ग , श्रीमती सोनल बघेल आदि को प्रमाणपत्र एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया साथ ही ब्यूटी पॉर्लर, कम्प्यूटर , ड्रेस मेकर आदि का प्रशिक्षण पुर्ण करने वाले प्रशुक्षार्थियो को प्रमाणपत्र प्रदान किये। आभार कार्यक्रम सहायक श्रीमती भारती मौर्य ने किया।