शाजापुर के डॉ. मालवीय की अंतर्राष्ट्रीय पहचान
वैश्विक साहित्यिक विजय: डॉ. मालवीय अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में 'अक्षरवार्ता पुरस्कार-23' से सम्मानित
Curated by - Baghwan Das Beragi | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, बी.के.एस.एन. शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शाजापुर, (म.प्र.) के सहायक प्राध्यापक डॉ.मालवीय का दुबई की वागीश एवं उज्जैन की अंर्राष्ट्रीय शोध संस्था के सामुहिक आयोजन “अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव-23” में ‘अक्षरवार्ता अंतरराष्ट्रीय अवार्ड-23’ से संम्मानित किया गया। यह समारोह 8 अगस्त से 12 अगस्त तक दो-द़ो सत्रों में संपन्न हुआ, जिसमें 11 अगस्त 23 को प्रथम सत्र कवि संम्मेलन में डॉ.मालवीय ने ‘मायूसियां दिल की बुलाया कर, तू अपना गम अपनों को सुनाया कर’ गजल के माध्यम से स्रोताओं को आनंदित किया साथ ही आबुधाबी, शारजहां, दुबई तथा देश-विदेश से आये कई कवियों ने भी अपनी कविता, गीत, ग़ज़ल तथा साहित्य की अन्य विधाओं से दुबई तथा विभिन्न देशों से आये स्रोताओं को गुदगुदाया तथा द्वितीय सत्र में ‘वैश्वीकरण एवं इक्कीसवीं सदी का भारत’ विषय पर अंतर्राष्ट्रीय शोधसंघोष्ठी में ‘वैश्विक परिप्रेक्ष में हिंदी भाषा, साहित्य और संस्कृति’ विषय पर शोधपत्र भी प्रस्तुत किया। यह देश एवं महाविद्यालय के लिये गौरव का विषय है।