द दून वैली पब्लिक स्कूल में अन्तर्राष्ट्रीय अर्थ वीक का हुआ आयोजन
22 अप्रैल से 27 अप्रैल 2024 तक चलेगा अर्थ वीक
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर | देवबंद, द दून वैली स्कूल में अन्तर्राष्ट्रीय अर्थ वीक (22 अप्रैल से 27 अप्रैल 2024) का आयोजन विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों के साथ उत्साह पूर्वक किया गया। पृथ्वी दिवस के अवसर पर स्कूल में पृथ्वी संरक्षण, वातावरण की शुद्धता एवं सुरक्षा पर विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों मे ‘मूवी टाइम’ के अंतर्गत पर्यावरण पर आधारित फिल्म की स्क्रीनिंग की गयी। अगले दिन अर्थ डे पर ‘पोस्टर मेकिंग कम्पीटीशन’ में विद्यार्थियों ने अपनी भावनाओं को कला के माध्यम से प्रस्तुत किया। तत्पश्चात् जंगल की उपयोगिता और महत्व के प्रदर्शन के लिये ‘जंगल वॉक कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। जिसमें नन्हें-मुन्ने बच्चों ने वन्य जीवन को जीवंत कर दिया। अगले दिन पृथ्वी के संरक्षण पर मनोरंजक कहानियों को नाटिकाओं के माध्यम से प्रस्तुत कर बच्चों का ज्ञानवर्धन किया गया। सप्ताह के अन्तिम दिन प्राइमरी विंग को हरे रंग के बोर्डो, परिधानों एंव फूल, पेड़ पौधों के माध्यम से सुसज्जित कर हरे रंग का वातावरण तैयार कर पृथ्वी की नैसर्गिक सुन्दरता की सुरक्षा और संरक्षण का संदेश बच्चों को दिया गया।कार्यक्रम के अन्तिम दिन स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा शर्मा ने बच्चों के साथ प्रश्नोत्तरी के माध्यम से बच्चों का ज्ञान वर्धन किया तथा वातावरण, पर्यावरण तथा पृथ्वी और उसके द्वारा प्रदत्त संसाधनों के सदुपयोग एवं सुरक्षा पर विस्तार से सरल भाषा में समझाते हुये, प्रकृति के अनुसार स्वयं को ढाल लेने के लिये प्रेरित किया। कार्यक्रम में क्वालिटी हेड श्रीमती अर्चना शर्मा व ब्रांच हेड श्रीमती तनुज कपिल तथा विंग इंचार्ज रेखा वाधवा ने भी अपने विचारों से बालकों को अवगत कराया। इस अवसर पर विंग के सभी अध्यापक मौजूद रहे।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड