नई दिल्ली सीट पर इस बार दिलचस्प मुकाबला
केजरीवाल के खिलाफ BJP ने तय कर लिया उम्मीदवार!
देश की राजधानी दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ-साथ दूसरे दल भी पूरी तरह कमर कस चुके हैं. अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की आम आदमी पार्टी को एक बार सत्ता में वापसी का भरोसा है. वहीं, दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी भी लंबे समय के बाद सरकार बनान के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है. इन सबके बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) ने ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अपना उम्मीदवार तय कर लिया है.
नई दिल्ली में दिलचस्प जंग
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट (New Delhi Assembly Seat) से चुनाव लड़ते हैं. इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उनके खिलाफ पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा (Pravesh Varma) को मैदान में उतारने का फैसला किया है. खबर है कि संसद सत्र के बाद BJP दिल्ली में अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी. सूत्रों ने यह भी बताया कि भारतीय जनता पार्टी आम आदमीं पार्टी के कुछ विधायक और पार्षदों के संपर्क में भी है.
कौन हैं प्रवेश वर्मा (Who is Pravesh Varma)
प्रवेश वर्मा दिवंगत बीजेपी नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं. वह पश्चिमी दिल्ली से लागातर 2 बार सांसद रह चुके हैं. साल 2019 के लोकसभा चुनाव प्रवेश वर्मा ने दिल्ली में सबसे ज्यादा वोटों के अंतर से चुनाव जीता था. हालांकि इस बार पार्टी ने उन्हें लोकसभा चुनाव नहीं लड़वाया. बता देंकि दिल्ली में फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं.