सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में अंतर सदन कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
सीनियर बालक वर्ग में सुभाष सदन और जूनियर बालक वर्ग में भगत सिंह सदन की टीम रही विजयी
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर। देवबंद, सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में अंतर सदन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सीनियर बालक वर्ग में सुभाष सदन और जूनियर बालक वर्ग में भगत सिंह सदन की टीम विजयी रही। कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ संचालक हरि सिंह सैनी ने टॉस उछालकर किया। उन्होंने छात्रों को उनके खेल में उम्दा प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। सीनियर बालक वर्ग में सुभाष सदन ने 23-22 अंकों के साथ लक्ष्मीबाई सदन को पराजित किया। लक्ष्मीबाई सदन द्वितीय व भगत सिंह सदन तृतीय स्थान पर रहा। जबकि जूनियर बालक वर्ग में लक्ष्मीबाई सदन ने 21-20 अंकों के साथ आजाद सदन को पराजित कर प्रथम स्थान हासिल किया। विजयी टीमों को प्रधानाचार्य रूपेश सैनी ने स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों को खेलों की महत्ता बताते हुए कहा कि खेल किसी भी मनुष्य में उसके जीवन की विकास प्रक्रिया को विकसित करता है। खेल भावात्मक, आत्मसम्मान व अनुशासन आदि छात्रों के जीवन को संपूर्ण करने में सहायक हैं।