अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में कोटर थाने में सघन वृक्षारोपण किया गया
मोके पर पर्यावरण प्रमुख धर्मेंद्र अग्निहोत्री समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे
CURATED BY – UMESH KUSHWAHA | CITYCHIEFNEWS
सतना, सतना जिले के सबसे ज्यादा एक्टिव कोटर थाना प्रभारी रविंद्र द्विवेदी के आतिथ्य और सम्मान में अखिल भारतीय मानव अधिकार संगठन, भारत, के रीवा संभाग के संभागीय अध्यक्ष, वरिष्ठ समाजसेवी पं के सी शुक्ला के संयोजन में, डॉ रमेश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन पर चन्दन सिंह के द्वारा प्रदान किए गए पेड़ों के सहयोग पर कोटर क्षेत्र के सम्मानित लोगों की उपस्थिति पर कोटर थाने में फलदार आम के पेड़ लगाएं गए।
इस शुभ अवसर पर सतना जिले के पर्यावरण प्रमुख धर्मेंद्र अग्निहोत्री, जनपद सदस्य विनोद तिवारी, सोशल ऐक्टिविस्ट शिवबालक शुक्ला बिहरा, डॉ तारा प्रसाद शुक्ला, प्रीति त्रिपाठी, रिक्कू द्विवेदी, राजन पाण्डे,राजाराम पाण्डेय, सौखीलाल पाण्डे, जितेन्द्र मिश्रा, शक्ति पांडेय, पूर्व जिला पर्यावरण वाहिनी प्रमुख नरेन्द्र पांडेय, अन्ना अनुज तिवारी,विनोद तिवारी,संजय तिवारी, शुभम् तिवारी, विपिन शर्मा, कोटर थाने का समस्त स्टॉप आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।