Curated by - BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, कलेक्टर श्री किशोर कन्याल ने आज महुपुरा रपटे पर पानी की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने सम्बन्धित अधिकारी को चिल्लर नदी एवं महुपुरा रपटे पर एकत्रित होने वाली जलकुंभी को हटाने के निर्देश दिए, जिससे रपटे पर से पानी का निकास ठीक ढंग से हो। साथ ही उन्होंने महुपुरा रपटे पर बैरिकेट्स लगाने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, डिप्टी कलेक्टर व नगर पालिका प्रभारी सीएमओ श्री महेंद्र प्रताप सिंह किरार सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।