बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से मासूम की मौत
मोतिहारी के विमलपुर गांव में बच्ची की दोस्त ने घर वालों को दी सूचना, पांव फिसलने से हादसा
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
मोतिहारी, मोतिहारी CBN बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से एक चार वर्ष की बच्ची की मौत हो गई है। बच्ची के डूबने की सूचना उसके साथ खेल रही उसकी दोस्त ने घर वालों को दी, जिसके बाद परिजन वहां पहुंचे। लेकिन, जब तक वह बच्ची को निकालते तब-तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना मेहसी थाना क्षेत्र के विमलपुर गांव की है।मृतका सुनील राय की चार वर्षीय बेटी संध्या कुमारी की मौत हो गई है। इसके चाचा अनिल राय ने बताया कि घर के पास से होकर बूढी गंडक नदी गुजरती है। वहीं, बांध पर लीची का पेड़ लगा है। लीची खाने वह अपनी सहेली मुस्कान के साथ गई थी। लीची खाने के बाद वह हाथ धोने नदी में गई, इसी बीच उसका पांव फिसल गया।
पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
फिर, वह नदी के पानी में डूब गई। जब वह डूबने लगी, तो उसके साथ लीची खा रही मुस्कान ने दौड़ कर घर वालों को जानकारी दी, जब-तक आसपास के लोग आ कर उसे नदी से निकालते तब-तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका के चाचा ने बताया कि वह दो बहन थी। इसमें यह सबसे बड़ी थी।इसके पिता बाहर मजदूरी करते है। मेहसी थानाध्यक्ष अरुण कुमार झा ने बताया कि बच्ची की नदी में डूबने की सूचना मिली, वैसे ही पुलिस टीम को भेज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है।