इंद्रप्रस्थ कॉलेज की छात्रा नीशु कराटे प्रतियोगिता में राष्ट्रीय खेलों के लिए चयनित
नीशु एक प्रतिभाशाली छात्रा हैं : कॉलेज निर्देशक डॉ. अंजू वालिया
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर। नागल, इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, सहारनपुर की बीपीईएस विभाग की छात्रा नीशु ने ऑल इण्डिया कराटे प्रतियोगिता, पंचकुला में राष्ट्रीय खेलों के लिए चयनित हो गई हैं। कॉलेज की निदेशक, डॉ. अंजू वालिया ने नीशु की सराहना करते हुए कहा कि वह एक प्रतिभाशाली छात्रा हैं, जिसने अतीत में भी कई पुरस्कार जीते हैं। हम गर्वित हैं कि वह हमारे संस्थान का हिस्सा हैं। बीपीईएस विभाग के प्रमुख, भूपेंद्र सिंह ने कहा कि नीशु की यह सफलता न केवल हमारे कॉलेज के लिए, बल्कि पूरे जिले के लिए भी गर्व का विषय है। संस्था के चेयरमैन डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ ने निशु की अद्वितीय उपलब्धि पर एक विशेष पुरस्कार की घोषणा की तथा कहा कि यह उपलब्धि हमारे कॉलेज की शिक्षा की गुणवत्ता और हमारे छात्रों की मेहनत की पुष्टि करतीहै। उन्होंने कहा कि वह और भी उच्च शिखर पर पहुंचे।