इंदौर, आज विराजेगे बप्पा इंदौर के मुख्य ख़जराना गणेश मंदिर मे पहनेंगे स्वर्ण मुकुट, पहनाए जाएंगे तीन करोड़ के आभूषण। इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में गणपति बप्पा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जयेगा 10 दिनी गणपति बप्पा को प्रत्येक दिन नये नये आभूषणो और पोशाखो से श्रृंगार होगा। खजराना गणपति चमकदार स्वर्ण मुकुट पहनेंगे और करीब तीन करोड़ के स्वर्ण आभूषण से श्रृंगार किया जायेगा । इसके अलावा पहले दिन सवा लाख मोदकों का भोग लगाया जाएगा। इस अति विशेष प्राचीनतम मंदिर के प्रति आस्था सिर्फ इंदौर वासियों की ही नहीं बल्कि इंदौर शहर व अन्य शहरों से और देश विदेशो से भी। 
जब भी कोई सेलिब्रेटी व कही से भी अतिथि आते है तो सबसे पहले खजराना गणेश मंदिर दर्शन करने पहुंचते है इन दस दिनों मे गणेशो उत्सव के दौरान मंदिर की रौनक देखने लायक अलग ही रहती है मंदिर प्रबंधक घनश्याम जी  के अनुसार दस दिन तक श्री गणेश जी का अलग-अलग अभूषणों और पोश्को से श्रृंगार मंदिर को रंग बिरंगी लाइटो से महलनुमा के जैसा सजावट की जयेगी  मंदिर के दर्शन के लिये 24 घंटे खुला रहेगा गणेश चतुर्थी के दिन सवा लाख लड्डू का भोग लगेगा। इस दिन अन्न क्षेत्र बंद रहेगा। मंदिर के गर्भ गृह के बाहर फूल बंगला भी सजाया गया है।