इंदौर कमिश्नर द्वारा 29 फरवरी के प्रस्तावित कार्यक्रम के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली गई बैठक
बैठक में भूमि पूजन एवं विभिन्न कार्यों के लोकार्पण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए
CURATED BY – SURESH MULEWA | CITYCHIEFNEWS
झाबुआ, इंदौर कमिश्नर श्री माल सिंह द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को vc के माध्यम से 29 फरवरी 2024 को प्रस्तावित कार्यक्रम के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली गई।
श्री मालसिंह द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वी सी के माध्यम से 29 फरवरी 2024 को प्रस्तावित कार्यक्रम जिनमें विभिन्न कार्यों के लोकार्पण भूमि पूजन एवं शासकीय कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरण किए जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही राजस्व महाअभियान के संबंध में भी निर्देश दिए गए। संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर्स से कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में जानकारी ली गई।
अपर कलेक्टर श्री एस.एस. मुजाल्दा द्वारा बताया गया कि जिले में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, जनजाति कार्य विभाग, जल संसाधन विभाग, उच्च शिक्षा विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के प्रस्तावित कुल 17 कार्यों का लोकार्पण किया जाना है। जल संसाधन विभाग, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग एवं ग्रामीण यात्रीकी सेवा विभाग में कुल चार कार्य प्रस्तावित है जिनकी लागत 1639.96 लाख है।
यह कार्यक्रम झाबुआ जिले की तीन विधानसभा झाबुआ, थांदला, एवं पेटलावद में आयोजित किया जाकर लाइव प्रसारण की व्यवस्था भी की गई है। साथ ही सभी नगरीय निकाय एवं समस्त पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस दौरान जिले से संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।