भारतीय रेलवे विद्युतीकरण के 100 वर्ष पूरे
100 मीटर रेस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, भारतीय रेलवे में विद्युतीकरण की 100 वी वर्षगाँठ के अवसर पर कटनी के लाल ग्राउंड रेलवे कॉलोनी में 100 मीटर रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| इस अवसर पर पश्चिम मध्य रेल जबलपुर मंडल के अधिकारी,पर्यवेक्षक एवं टीआरडी कर्मचारी उपस्थित रहे।
संजय सिंह ने बताया कि साल 1925 में भारतीय रेलवे में विद्युतीकरण की शुरुवात हुई थी, जिसने रेलवे नेटवर्क की कार्य कुशलता, संरक्षा और पर्यावरण के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण कार्य किये है| भारतीय रेलवे में रेल विद्युतीकरण के तहत यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने एवं प्रदुषण रहित रेलवे नेटवर्क बनाने में विशेष योगदान दिया| इस अवसर पर संजय सिंह द्वारा रेस के प्रथम विजेता सुजीत सिंह, वरिष्ठ अनुभाग इंजीनियर/टीआरडी/जैतवारा को स्वर्ण पदक, द्वितीय विजेता रोहित पाण्डेय तकनीशियन-3/टीआरडी/ कटनी मुडवारा को रजत पदक एवं तृतीय विजेता पंकज सिंह बघेल सहायक टीआरडी/ब्योहारी को कांस्य पदक से पुरस्कृत किया गया| जितेन्द्र सिंह तोमर द्वारा सभी प्रतिभागियों का मनोबल बढाया एवं यह सन्देश दिया कि प्रतियोगिता में भाग लेना ज्यादा आवश्यक है।