दीपावली पर्व पर द दून वैली पब्लिक स्कूल में झलकी भारतीय संस्कृति
विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
.2CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर | देवबंद, देवबन्द क्षेत्र के द दून वैली पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुतियों के साथ दीपोत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान श्री गणेश जी व माता लक्ष्मी जी व भगवान श्रीराम की प्रतिमा के समक्ष पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्जवलन कर स्कूल के डायरेक्टर अनुराग सिंघल जी, चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता, मैनेजर श्रीमती सुमन सिंघल, प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा शर्मा, क्वालिटी हेड (कोर ग्रुप) एन॰ डी॰ शर्मा, क्वालिटी डायरेक्टर श्रीमती अर्चना शर्मा, उप-प्रधानाचार्य तनुज कपिल तथा हरदीप सिंह द्वारा किया गया। स्वागत गीत के पश्चात मंगल गान से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। तत्पश्चात विद्यार्थियों ने ‘राम दृष्टा भी हैं’ तथा ‘रामा-रामा रटते-रटते’ गीत का भावपूर्ण गायन किया। कक्षा 1 व 2 के बच्चों ने श्रीराम कथा पर आधारित अप्रतिम नृत्य प्रस्तुति व कक्षा 5 की तनिष्का ने दीपावली पर आधारित कविता तथा रिवान व पार्शवी ने भाषण प्रस्तुत कर सभी उपस्थित जनों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के समापन पर आतिशबाजी का शानदार प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमेन राजकिशोर गुप्ता ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी बच्चों को आतिशबाजी में सावधानी बरतने की सलाह दी। स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा शर्मा ने भारतीय संस्कृति में उत्सवों के महत्व को समझाते हुये दीपावली की पर्व श्रृंखला के बारे में बताया तथा भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलने के लिये प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल की ओर से सभी अध्यापकों व कर्मचारियों को उपहार व मिष्ठान वितरित कर, शुभकामनाएं दी गई।