CURATED BY - NAVEEN MEHAR | CITYCHIEFNEWS

धार, धार विधानसभा के ग्राम लोहारी, सुखेड़ा, एकलदूना,किलोली,नेकपुर, रोंगलीया,करोंदिया, बड़छापरा,दंगोठा मे शनिवार को निर्दलीय प्रत्याक्षी कुलदीप सिंह बुन्देला ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जनसंपर्क किया।जनसंपर्क मे बुन्देला को महिलाओं, युवाओं, एंव बुजुर्गों का अच्छा आशीर्वाद मिल रहा है ।बुन्देला द्वारा गांव गांव मे नुक्कड़ सभा संबोधित की जा रही है । बुन्देला के समर्थकों ने नगर मे भी  जनसंपर्क जोरशोर से प्रारम्भ कर दिया है।जनसंपर्क मे कुलदीप बुन्देला अपने पिता के नाम से आशीर्वाद मांग रहे है। जिस प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों मे बुन्देला को समर्थन मिल रहा है उससे अनुमान यही लगाया जा सकता है की इस बार मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है।सोमवार को बुन्देला धार विधानसभा के ग्राम बंजारी, करोंदिया, उज्जैनी, रायण,पिपलिया, मांगरोल, राधानगर, कुंवरसी,अचाना,मुण्डान,शिपराज,बछडावदा, मे अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जनसंपर्क करेंगे।