आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला के अन्तर्गत आज 09 अगस्त से जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत तिरंगा झण्डा फहराया गया है और वसुधा वन्दन कार्यक्रम में अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में अमृत वाटिका में 75 पौधों का रोपण किया गय है।

इस आदेश का पालन करते हुए

ग्राम पंचायत मझगवा सरकार ग्राम सरपंच  वृंदावन प्रजापति आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और तिरंगा झण्डा फहराने के बाद पौधरोपण किया।  ग्राम पंचायत के समस्त पंच, गणमान्य नागरिक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।ग्राम के चिन्हीकरण स्थान पर ग्राम पंचायत सरपंच श्री वृंदावन प्रजापति ने तिरंगा झण्डा फहराया। इसके पश्चात सामूहिक रूप से राष्ट्रागान जनगणमन का गायन किया गया तथा देश के अमर शहीदों की स्मृगति में शिलाफलक का अनावरण किया गया। इसके पश्चात ग्राम सरपंच द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं छात्र छात्राओं के साथ चिन्हीकरण स्थान में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य  में 75 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को सरपंच वृंदावन  प्रजापति  ने  शपथ दिलाई की वे वर्ष 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिये जिम्मेंदारी के साथ काम करेंगे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत में स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई जिसमे सरपंच एवं विद्यालय केअध्यापक बच्चे तथा ग्रामीण शामिल हुये। देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 09 अगस्त  से 30 अगस्त तक चलेगी इस कार्यक्रम में उपस्थिति सचिव महाराज सिंह रोजगार सहायक सुमेर सिंह राजपूत शिक्षक पूरनलाल तिवारी जी जनपद सदस्य अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण के सदस्य उपस्थित रहे.