CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS

कटनी, कटनी जिले के माधवनगर निवासी एक व्यापारी के साथ कुख्यात आरोपियों के द्वारा लूट और चाकू से हमला कर घायल करने के मामले में माधवनगर के रहवासी और व्यापारी वर्ग के लोगों ने अनिश्चित कालीन दुकान बंद कर हड़ताल बैठ गए थे। इस धरने के दौरान मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल भी मौके पर पहुंच  गए और जमकर माधवनगर थाना प्रभारी अनूप सिंह की माधवनगर थाना क्षेत्र के निवासियों के सामने जमकर फटकार लगाई जिसका वीडियो भी सामने आया है।

दरअसल यह कल देर रात्रि कटनी के कोतवाली थाना क्षेत्र में बीती रात बाहरी अपराधियों द्वारा माधवनगर निवासी राकेश मोटवानी अपने दुकान बंद कर घर की तरफ  आने के लिए अपनी गाड़ी के पास पहुंचा ही था तभी  वहां कटनी जिले के संगीन  अपराध के मामलों का अपराधी राहुल बिहारी, करण बिहारी और विनय विरबानी के साथ कई असामाजिक तत्व उनके पास पहुंचे और बंदूक की नोक के साथ राकेश मोटवानी के साथ मारपीट करते हुए चाकू से वार किया और उसके पास रखे रुपयों और कई कीमती सामान लूट मौके से फरार हो गए। इस हमले में घायल राकेश मोटवानी को गंभीर चोटे आई जिसे पहले जिले के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां से उसे सीधे जबलपुर के एक प्राइवेट रेफर कर दिया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है आक्रोषित  माधवनगर के सभी व्यापारी अनिश्चित कालीन के लिए माधवनगर बंद धरने पर बैठे हुए है। इन सभी व्यापारियों और घायल परिजनों की मांग है कि जल्द ही अपराधियों को अरेस्ट किया जाए। जिसको देखते हुए मुड़वारा विधानसभा के बीजेपी विधायक संदीप जसवाल भी अपने समर्थकों के साथ धरना  स्थल पर पहुंच गए और माधवनगर थाना प्रभारी अनूप सिंह की जमकर फटकार लगाया। 

कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया कि कल रात्रि माधवनगर निवासी राकेश मोटवानी दुकान बंद कर घर की तरफ आने के लिए अपनी गाड़ी के पास पहुंचा ही था कि वहां कटनी जिले के संगीन अपराध के मामलों का अपराधी राहुल बिहारी, करण बिहारी और विनय विरबानी उनके पास पहुंचे और बंदूक की नोक के साथ राकेश मोटवानी के साथ मारपीट करते हुए चाकू से वार किया और उसके पास रखे रुपयों और कई कीमती समान लूट मौके से फरार हो गए। इस हमले में घायल राकेश मोटवानी को गंभीर चोटे जिसका इलाज जबलपुर के एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा है। वही अपराधियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर अपराधियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें अरेस्ट कर किया जाएगा।