किसान की आय बढ़ाना सरकार की पहली प्राथमिकता
कोल्ड स्टोरेज बनाने पर सरकार देगी 2 करोड़ की सब्सिडी
सहरसा, अगर आप सहरसा में कोल्ड स्टोरेज खोलना चाहते हैं, तो सरकार आपकी मदद करेगी और इस पर बंपर अनुदान भी मिलेगा. कोल्ड स्टोरेज किसानों के लिए बेहद ज़रूरी है, क्योंकि इससे उनकी फसलें लंबे समय तक सुरक्षित रखी जा सकती हैं. इस खबर में जानिए, कैसे कोल्ड स्टोरेज के लिए आवेदन कर सकते हैं और कितना अनुदान मिलेगा.
बिहार सरकार ने किसानों के लिए कोल्ड स्टोरेज (शीतगृह) योजना शुरू की है, जिसके तहत 50% तक अनुदान दिया जाएगा. इस योजना के तहत दो प्रकार के कोल्ड स्टोरेज बनाए जा सकते हैं. 5,000 मेट्रिक टन क्षमता वाले कोल्ड स्टोरेज, जिसकी कुल लागत लगभग 4 करोड़ होगी, जिसमें 2 करोड़ का अनुदान मिलेगा, और 2,000 मेट्रिक टन क्षमता वाले कोल्ड स्टोरेज, जिसमें 2 करोड़ की लागत पर 1 करोड़ का अनुदान दिया जाएगा.
आय बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता
इस योजना की विस्तृत जानकारी उद्यान विभाग के पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि इस योजना के तहत नए कोल्ड स्टोरेज टाइप 1 और टाइप 2 के निर्माण पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा, यह अनुदान राशि अधिकतम 2 करोड़ तक होगी. उन्होंने बताया कि इससे किसानों की आय में भी बहुत नुकसान होता है, किसानों की आय बढ़ाना सरकार की प्रथम प्राथमिकता है.
कैसे करें आवेदन
किसान या उद्यमी www.agriculturebihar.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. योजना का लाभ पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेगा. इसके लिए बैंक की सहमति का प्रमाण पत्र भी अनिवार्य है, जो कोल्ड स्टोरेज निर्माण के लिए ज़रूरी है.
क्या होगा फायदा
इस योजना से किसान अपनी फसल खराब होने से बचा सकते हैं और अपनी आय बढ़ा सकते हैं.