CURATED BY – Gaurav Singhal | CITYCHIEFNEWS

देवबंद (सहारनपुर), मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव होने के बीच बीती रात हुई तेज बारिश के साथ ही हुई ओलावृष्टि से ठिठुरन  बढ़ने का एहसास होने लगा। इस कारण लोगों को दोबारा गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार रात से ही आसमान में काले बादल मंडराने लगे थे। हल्की बूंदाबांदी भी हुई।शनिवार की सुबह मौसम ने करवट ली और तेज हवाएं चलने लगी। रात के समय बादलों की तेज गर्जना के साथ बडी तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई तो मौसम में ठिठुरन बढ गई। इस कारण लोगों को फिर से गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। रविवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। दिन में बार-बार बूंदाबादी होती रही। जिससे लोग घरो में दुबके रहे।