कटनी में बड़े व्यापारियों के घरों इंकम टैक्स ने करी छापेमार कार्यवाही
50 से ज्यादा लग्जरी कारों से इंकम टैक्स के 100 से ज्यादा अधिकारि पहुंचे
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, कटनी जिले के कई बड़े व्यापारियों के घरों और उनके कई ठिकानों पर एक साथ 50 से ज्यादा लग्जरी कारों से इंकम टैक्स के 100 से ज्यादा अधिकारियों की टीम ने छापेमार कार्यवाही की ये सभी व्यापारी दाल मिल और चावल मिल और कई बड़े व्यापार करते है। जिसमे से एक सबसे बड़ा व्यापार करने वाले अनिल इंडस्ट्रीज के तीन भाइयों के घरों व उनके ठिकानों पर कार्यवाही की गई में इंकम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने सुबह सुबह सभी जगहों पर दबिश देते हुए कागजातों को खग़ाल रही है।
जिले के माधवनगर की प्रतिष्ठित फर्म अनिल इंडस्ट्रीज के अलावा कई बड़े व्यापारियों के ठिकानों व उनके घरों पर सुबह ही इंकम टैक्स विभाग की आधा सैकडा अधिकारियों की टीम ने छापा मारा, अधिकारियों की टीम ने मिल सहित अनिल के निरंकारी भवन के सामने स्थित बंगलो में भी छापा मारकर जांच कर रही है। करीब 50 से ज्यादा लग्जरी कारों से जबलपुर भोपाल के अधिकारियों के दल ने एक साथ यह दबिश दी और सुबह से ही दस्तावेजों को खंगालने के लिये सूक्ष्म जांच शुरू कर दी। इंनकम टैक्स दल के साथ पुलिस टीम भी मौजूद है।बताया जाता है कि अनिल इंडस्ट्रीज उद्योग में जिले का एक उभरता नाम है विगत कई दिनों से यह इंकम टैक्स के निशाने पर था। अनिल इंडस्ट्रीज और कई बड़े व्यापारियों पर अरबों के कर चोरी की आशंकाएं व्यक्त की जा रही है। करीब दो दिन तक जांच चलने का अनुमान लगाया जा रहा है।