CURATED BY – DINESH RAJ SHARMA | CITYCHIEFNEWS

जबलपुर, देश के प्रथम स्वदेशी बैंक ' सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ' द्वारा संस्कारधानी में संचालित जीसीएफ शाखा को क्षेत्र की रिपोर्ट में प्रथम महिला शाखा के रूप में उद्घाटित किया गया, उक्त शाखा पूर्णतः महिला कर्मचारियों के द्वारा संचालित किया जायेगा , जो नगर में ऐसी पहली बैंकिंग पहल है यही कारण है कि शहर में चर्चा का केन्द्र बन गयी है |
महिला शाखा का उद्घाटन श्री राजेश गुप्ता ' उप महाप्रबंधक ' केंद्रीय कार्यालय मुंबई के द्वारा किया गया |
क्षेत्रीय प्रबंधक अविनाश कुमार के द्वारा महिलाओं का सम्मान किया गया | इस अवसर पर श्रीमती यामिनी जगत बहादुर सिंह, श्रीमती रक्षा सोनी एवं रक्षा फाउंडेशन द्वारा नारी सशक्तिकरण पर उद्बोधन दिया |
शाखा प्रबंधक के द्वारा सम्मानीय ग्राहकों हेतु निःशुल्क स्वस्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया | 
उक्त कार्यक्रम में शुभांगी सिंह शाखा प्रबंधक जीसीएफ शाखा द्वारा समस्त ग्राहकों को उच्चतम एवं त्वरित ग्राहक सेवा हेतु आश्वस्त किया एवं अतिथियों को हरित ब्रक्ष दे कर आभार व्यक्त किया |
कार्यक्रम के दौरान सारिका जैन, पूजा माथुर, सोनम झारिया, रीतिका पाठक, अनिल नायक, मालती कुरील, विवेक कुमार, अमृतांशु जैन, दिवाकर ठाकुर, शशांक मिश्रा, जय देव पीपरा, दीपक जयसवाल, नमिता मिश्रा, साक्षी, सचिन गर्ग, रवि कुमार, आकांक्षा सिंह, कुमुदनी इक्का, कलिका पाण्डे, निशा महतो, हंस, रजनी, निर्मला टोप्पो, कल्पा राजपूत सहित बड़ी संख्या में ग्राहक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे |