CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

मैहर, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा नगर में फेलेग मार्च किया गया। विगत वर्षों की भांति दिनांक 07.09.2024 से 31 अक्टूबर 2024 तक परम्परागत गणेश चतुर्थी, डोल ग्यारस, ईद मिलाद-उन-नबी, विश्वकर्मा जयंती, अनन्त चतुर्दशी, पर्युषण पर्व (जैन समाज) गांधी जयंती, पितृमोक्ष अमावस्या, महानवमी दशहरा, दीपावली पर्व मनाने के लिये की जाने वाली व्यवस्थायें व्यवस्थित रखने एवं शान्ति व्यवस्था कायम रखने के लिये मैहर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा त्योहारों को देखते हुए। नगर में शांति व्यवस्था बनाए रहने हेतु शुक्रवार को कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड़ एवं पुलिस अधिक्षक श्री सुधीर अग्रवाल जी की उपस्थिति में नगर भर में फेलेग मार्च निकाला गया जो की मैहर थाना से प्रारंभ हो कर पुरानी बस्ती, रंगलाल चौराहा, अग्रसेन चौक, अलाउद्दीन तिराहा, घंटाघर, कटराबाजार,काली माता मंदिर, रेलवे स्टेशन, स्टेट बैंक चौराहा, चंडी माता मंदिर, होते हुए घंटाघर में समापन किया गया इस मौके पर एसडीएम श्री विकास सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक श्री मुकेश वैश्य, तहसीलदार जितेंद्र पटेल, थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी सहित पुलिस बल उपस्थित रहे।