उप्र, सहारनपुर में कार अनियंत्रित होकर फतेहपुर-कलसिया मार्ग पर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराई
हादसे में आठ साल के बच्चे सहित चार लोगों की हुई मौत, किशोरी समेत दो लोग हुए गंभीर रूप से घायल
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, सहारनपुर जनपद के कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत महेश्वरी गांव में वलीमे की दावत खाकर लौट रहे लोगों की कार अनियंत्रित होकर फतेहपुर-कलसिया मार्ग पर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इसमें आठ साल के बच्चे सहित चार लोगों की मौत पर ही मौत हो गई, जबकि 16 साल की किशोरी सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मरने वाले और घायल आपस में रिश्तेदार हैं। घायलों को फतेहपुर सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है। चार मौतों से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के बुग्गावाला थाने के गांव अमानतगढ़ निवासी बिलाल पुत्र अफजाल की बहन आईशा की शादी कोतवाली देहात के गांव महेश्वरी में हुई थी। वलीमे की दावत में बिलाल अपने रिश्तेदारों के साथ गया हुआ था। वहां से लौटते वक्त उनकी कार बेकाबू होकर फतेहपुर कलसिया मार्ग पर गांव मांडुवाला के पास सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बिलाल के बहनोई नईम (26) पुत्र जमशेद निवासी गढ़मीरपुर हरिद्वार, नईम का बेटा आशु (7), चचेरा भाई अरहान (18) पुत्र जीशान निवासी अमानतगढ़ और दूसरा बहनाेई आरिफ (34) पुत्र जहूर हसन निवासी गांव ताल्हापुर थाना बिहारीगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बिलाल और उनकी भांजी आलिया (15) पुत्री आरिफ निवासी अमानतगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने फतेहपुर सीएचसी भर्ती कराया। जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड