CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, विधानसभा क्षेत्र शाजापुर मे पिछले सप्ताह अचानक हुई वर्षा के कारण फसले खराब होने के कारण किसान भाईयों को काफी नुकसान हुआ है इस प्राकृतिक आपदा में देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री मोहन यादव एवं भारतीय जनता पार्टी सदैव किसानों के दुख के साथ खडी है। उक्त बात कहते हुवे क्षेत्र के विधायक श्री अरुण भीमावाद ने बताया की जिस किसान भाई की फसल प्रभावित हुई है वह प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत सीधे बीमा कंपनी के टोल फ्री नम्बर या कृषि रक्षक पोर्टल एवं हेल्पलाईन 14447 या क्रॉप इंन्शुरन्स ऐप पर अथवा लिखित में अपने बैंक अथवा कृषि विभाग के अधिकारियों के माध्यम से सूचित करवाना आवश्यक है। जिसमें प्रभावित किसान बंधुओ का नाम, मोबाईल नम्बर, अधिसूचना पटवारी सर्किल, बैक का नाम, बैक खाता संख्या, आपदा का प्रकार, प्रभावित फसल आदि की सूचना अंकित होना आवश्यक है। श्री भीमावद ने कहाँ की आपदा की इस घड़ी मे सरकार किसानो के साथ है और प्रभावित 
किसानो को वर्षाजन्य नुकसान का बीमा लेने हेतु अधिक से अधिक संख्या रजिस्ट्रेशन कराना चाहिए। 
उल्लेखनीय हैकि शाजापुर विधानसभा में अत्यधिक एवं असमय हुई वर्षा के कारण किसानों की सोयाबीन की फसलों में हुए नुकसान का सर्वे करवाने एवं मुआवजा दिए जाने हेतु गत दिनों विधायक श्री  भीमावद ने माननीय मुख्यमंत्री जी को पत्र लिख कर अवगत करवाया था।