Curated by – RAHUL RAIKVAAR | CITYCHIEFNEWS

छतरपुर, आपदा प्रबंध संस्थान एवं गृह मंत्रालय भोपाल के निर्देशन एवं जिला प्रशासन छतरपुर के समन्वय से आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। जिसमें स्वयं सेवी संस्थाओं एवं समुदाय आधारित संगठन के प्रतिनिधियों भाग लिया। कार्यक्रम में संस्थान के संयुक्त संचालक डॉ. जार्ज व्ही.जोसेफ गृह विभाग ने अपने उद्बोधन में बताया कि हम सभी या तो आपदाओं से प्रभावित होते है या अपने आसपास आपदाओं को घटित होते देखते है। आपदाये कभी कह कर नहीं आती है इसलिए आपदाओं के प्रभाव को कम करने के लिए हरेक स्तर पर पूर्व तैयारी एवं समुदाय की क्षमता वर्धन करना बहुत आवश्यक है। आपदा प्रबंध संस्थान एवं जिला प्रशासन मिलकर आपदा प्रबंधन हेतु समुदाय को सशक्त बनाने हेतु सक्रिय रूप से कार्य कर रहे है। इस कार्यक्रम में समुदाय स्तर पर आपदा से संबंधित की जाने वाली आवश्यक तैयारियों, ग्राम आपदा प्रबंधन योजना की आवश्यकता एवं दिन प्रतिदिन होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव हेतु जानकारी साझा कर लोगों का जागरूक किया जाएगा।