दमोह में प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन राज्यमंत्री धर्मेंद्र लोधी की गरिमामय उपस्थिति में
नोहटा में सम्पन्न हुई दूसरे दिन हनुमान लीला की प्रस्तुति
CURATED BY –DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS
दमोह, अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व राज्य सरकार द्वारा चयनित स्थानों पर संस्कृति विभाग के माध्यम से राम कथा के विशिष्ट चरित्रो पर आधारित राम चरित मानस लीला समारोह आयोजन किए जा रहे है। इसी तारतम्य में नोहटा में दूसरे दिन हनुमान लीला की प्रस्तुति राजीव अयाची एवं समूहों द्वारा दी गई। प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
संस्कृति, पर्यटन राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा आज से एक दिन बाद अयोध्या में राम मंदिर का शुभारंभ हो रहा हैं, 22 जनवरी को हर घर मे दीपावली मनाएं, उत्सव मनाये। भगवान राम के 14 वर्षो बाद अयोध्या लौटने के उपलक्ष्य में प्रदेश सहित विभिन्न जगहो पर लीला समारोह आयोजित किये जा रहे हैं।
कार्यक्रम में हनुमान लीला के चरित्र का मंचन कर मनमोहक दृश्य दिखाए गए। कलाकारों द्वारा श्रीराम चरित लीला का मंचन सराहनीय रहा और दर्शकों ने भाव विभोर होकर उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम शुभारंभ के पूर्व कलाकारों का सम्मान भी किया गया।
युवा नाट्य मंच दमोह के कलाकारों द्वारा हनुमान लीला का मंचन ग्राम नोहटा में किया गया। यह लीला भगवान हनुमान के जीवन चरित्र पर आधारित एक बहुत ही महत्वपूर्ण लीला है जिसमें भगवान हनुमान अलग-अलग रूप और पराक्रम का वर्णन किया गया है। इस लीला में हनुमान का चरित्र नयन खरे, रावण का चरित्र अनिल खरे, पार्वती का चरित्र अमृत जैन, विभीषण का चरित्र हरिओम खरे, सीता का चरित्र शिवानी बाल्मिक, भगवान श्री राम का चरित्र अनुनय श्रीवास्तव, लक्ष्मण का चरित्र ध्रुव राय, पंकज चतुर्वेदी, अलग-अलग चरित्रों में राजेश श्रीवास्तव, कृष्णा गुप्ता, हर्ष विश्वकर्मा, अभिनव खरे, नैंसी रिया, प्रिया, अपूर्व, आयुषी, पीहू सहित अन्य कलाकारों ने किया। लगातार पिछले 5 दिनों से यह कलाकार मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, ग्रामीणजन मौजूद रहे।